Top News

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार कंफ्यूजन दूर करें', RJD सांसद ने मुख्यमंत्री से किया सीधा सवाल, मचा बवाल, जानिए पूरी बात


पटना
: आरजेडी के राज्यसभा सांसद अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। मनोज झा ने मीडिया से साफ कहा कि सोशल मीडिया और मेन स्ट्रीम मीडिया में चल रही असमंजस की बातों और संशय पर वो कुछ नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा ये होता कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारी बातों को देख-सुन रहे हैं। उन्हें देर शाम तक सामने आकर चीजों को स्पष्ट करना चाहिए। मनोज झा ने कहा कि ये कंफ्यूजन सोशल मीडिया में। मेनस्ट्रीम मीडिया में और अखबारों में चल रहा है। जाहिर तौर पर हम गठबंधन के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से ही आग्रह कर सकते हैं। शाम तक इस कंफ्यूजन को दूर करें। ये जो गठबंधन को लेकर संशय बना हुआ है।

मीडिया से बोले मनोज झा

मनोज झा ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा कि इस संशय से आम जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है। आज ही हमारे डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव जी तीन चार जगह से झंडा फहरा कर आए हैं। तो उस हिसाब से हमारी तरफ से तो स्पष्ट है। अब ये जो संशय आप लोगों की मीडिया में चल रहा है। नहीं संशय दूर करना इस गठबंधन के मुखिया को है। हमारी ओर से एक भी टिप्पणी नहीं देख रहे होंगे। मैं आग्रह करूंगा हाथ जोड़कर माननीय मुख्यमंत्री जी से कि शाम तक ये जो संशय और कंफ्यूजन। इधर-उधर ये सब स्पष्ट हो जाए। मनोज झा ने कहा कि बिहार अपने हित पर और युवाओं के हित पर काम कर रहा है। हम जो ये चार पांच दिन से चीजें देख रहे हैं, वो खारिज हो जाए।

Previous Post Next Post