Top News

रणवीर सिंह बने 'शक्तिमान'

 रणवीर सिंह का अपने हालिया एड को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। इस बीच अब उनकी अपकमिंग फिल्म शक्तिमान को लेकर अपडेट सामने आई है। फिल्म में हीरो के बाद अब विलेन के लिए एक्टर का नाम फाइनल कर लिया गया है।

साउथ एक्टर की फिल्म में एंट्री

शक्तिमान अपनी स्टारकास्ट को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। फिल्म में लीड रोल बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह निभा रहे हैं। वहीं, अब विलेन तमराज किलविश के किरदार को लेकर अपडेट सामने आई है। फिल्म में इस रोल के लिए साउथ के एक हैंडसम एक्टर को चुना गया है।


कौन बनेगा शक्तिमान का किलविश ?

शक्तिमान को लेकर
हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में के लिए रणवीर सिंह डेट्स दे दी है। इसके साथ ही मेकर्स जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, विलेन की बात पर वापस लौटे, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में तमराज किलविश के किरदार के लिए एक्टर टोविनो थॉमस को कास्ट किया जा रहा है यानी फिल्म में वो शक्तिमान से पंगा लेते हुए नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।  



Previous Post Next Post