Top News

यूपी,बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में होने वाली है बारिश, लंबे वीकेंड पर जाने से पहले पढ़ लें मौसम विभाग का ये अपडेट - Weather Update!


नई दिल्ली:
मुंबई में गणपति विसर्जन का दौर चल रहा है और कई जगहों पर काफी तेज बारिश हो रही है। अगले 48 घंटे तक और बारिश होने की उम्मीद है। वहीं इसके अलावा कई दूसरे राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बन रहे निम्न दबाव के चलते वीकेंड में कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, महाराष्ट्र, झारखंड, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश समेत कुछ और राज्यों में बारिश की संभावना है। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन राज्यों में बारिश की संभावना है। इस बार 28 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच लॉन्ग वीकेंड है और इस दौरान इन राज्यों में जा रहे लोगों को मौसम विभाग की भविष्यवाणी का भी ध्यान रखना चाहिए।

मॉनसून की विदाई होने वाली है और इससे पहले एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसकी वजह से पूर्वी भारत समेत कई राज्यों में बारिश का दौर शुक्रवार से शुरू हो सकता है। 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी के पूर्वीमध्य और उससे सटे उत्तरपूर्वी इलाके में शुक्रवार तक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है और उसके बाद उत्तरी ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम की इस स्थिति से 29 और 30 सितंबर को गांगेय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है।

Previous Post Next Post