- हम सबका उद्देश्य आम नागरिकों को सुलभ एवं सस्ता न्याय प्रदान करना है: जिला जज
सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 4 लाख 26 हजार 606 वादों का निस्तारण किया गया। दीवानी कचहरी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी, प्रधान
न्यायाधीश नरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप
प्रज्जवलित करके किया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सम्बोधित करते हुए जिला जज
बबीता रानी ने कहा कि हम सबका उद्देश्य आम नागरिकों को सुलभ एवं सस्ता
न्याय प्रदान करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ वादकारियों को पहुंचाना है। आज राष्ट्रीय लोक अदालत में 4 लाख 26 हजार
606 वादों का निस्तारण कर 35 करोड़ 12 लाख 51 हजार 550 रूपए की धनराशि प्राप्त की। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायाधीश बबीता रानी, प्रधान
न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार गौतम, प्रथम अपर जिला जज ललित नारायण झा, अपर जिला जज श्रीप्रकाश तिवारी,
अपर जिला जज श्रीमती अपर्णा पांडेय, अपर जिला जज शाश्वत पांडेय, अपर जिला जज पिंकू कुमार, अपर जिला जज कल्पना पांडेय, अपर जिला जज महेश कुमार, अपर
जिला जज आसिफ इकबाल रिजवी, अपर जिला जज श्रीमती आराधना कुशवाहा, अपर जिला जज विकास, अपर जिला जज कमलदीप, मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट श्रीमती निधि
सिसौदिया द्वारा वादों का निस्तारण कराया गया।